Quotes on Life :  जीवन को सही राह दिखाने वाले विचार 

जीत हो या हार, खेलने के लिए 100 प्रतिशत इच्छुक होने का मतलब है कि आप जीवन के एक सच्चे खिलाड़ी हैं।

आपके प्यार करने की, लोगों तक पहुँचने की, जीवन को अनुभव करने की क्षमता की कोई सीमा नहीं है। सीमाएँ सिर्फ शरीर और मन की गतिविधियों में हैं।

आध्यात्मिक प्रक्रिया कोई सामाजिक कार्य नहीं है; ये ऐसी चीज है जो आप अपने  अंदर करते हैं।

मनुष्य होने के सही मूल्य को जानने के लिए, लेन-देन के चक्कर से परे जाने का एक आवश्यक कदम मानवजाति  को उठाना होगा।

‘इस्तेमाल करो और फेंक दो (यूज़ एंड थ्रो)’ की मानसिकता को खत्म करने का संबंध सिर्फ प्रदूषण को कम करने से नहीं है - ये संपूर्ण सृष्टि का सम्मान करने के बारे में है। हर चीज जीवित धरती से आती है। आइए हम इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करें।

ईश्वर कोई ऐसी चीज नहीं है जो स्वर्ग से उतरी हो – यह एक ऐसी सीढ़ी है, जिस पर चढ़कर आप एक उच्च संभावना में विकसित हो सकते हैं।

जब आप खुद को नहीं जानते, सिर्फ तभी दूसरे लोगों की राय महत्वपूर्ण हो जाती है।

अस्तित्व में हो रही सभी गतिविधियां सतह पर ही घटित होती हैं। जो असली चीज है, वो हमेशा स्थिर रहती है।

मनुष्य होने के सही मूल्य को जानने के लिए, लेन-देन के चक्कर से परे  जाने का एक आवश्यक कदम  मानवजाति को उठाना होगा।

हर इंसान में एक विशेष प्रतिभा होती है; लेकिन वे दूसरों की तरह बनने की कोशिश में अक्सर उसे नष्ट कर देते हैं।