Sahir Ludhianvi's 10 best shayari: साहिर लुधियानवी की दिल क छु देने वाली शायरी. 

आप दौलत के तराज़ू में दिलों को  तौलें हम मोहब्बत से मोहब्बत का  सिला देते हैं

साँसों में घुल रही है किसी साँस की महकदामन को छू रहा है कोई  हाथ क्या करें

गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ से पूछेंगे अपना हाल तिरी  बेबसी से हम 

मोहब्बत तर्क की मैं ने गरेबाँ सी लिया मैं ने ज़माने अब तो ख़ुश हो ज़हर ये भी  पी लिया मैंने 

कभी मिलेंगे जो रास्ते में तो मुँह फिरा कर पलट पड़ेंगे कहीं सुनेंगे जो नाम तेरा तो चुप रहेंगे नज़र झुका के

अरे ओ आसमाँ वाले बता इस में बुरा क्या है ख़ुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुज़र जाएँ 

अभी न छेड़ मोहब्बत के गीत ऐ  मुतरिब अभी हयात का माहौल  ख़ुश-गवार नहीं 

कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त सब को अपनी ही किसी  बात पे रोना आया 

दुनिया  की निगाहों में भला क्या है  बुरा क्या ये बोझ अगर दिल से  उतर जाए तो अच्छा

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया