देखा है

तेरा-मेरा क्या करता है ? सुखी रोटी खाकर देश की रक्षा करते जवानों को देखा है ||

Mar 13, 2024 - 14:09
 0  5
देखा है
SEEN

भूख से तड़पती माँ को देखा है,
दूध के लिए तरसते बच्चे को देखा है ||
दुनिया कितनी खुदगर्ज है,
तड़पते गरीब को देखा है ||
तेरा-मेरा क्या करता है ? सुखी रोटी खाकर
देश की रक्षा करते जवानों को देखा है ||
क्या करोगे तुम आपस में दुश्मनी रखकर ?
मुल्कों को ऊझड़ते देखा है ||
न बादशाह रहा, न बादशाहत रही,
मिलते सबको मिट्टी में देखा है ||
जीवनभर कमाता रहा, क्या लेकर जाएगा साथ ?
अपनों को ही कब्र में दफनाते देखा है ||
छोड़कर गया है जो उसके लिए
वारिसों को लड़ते देखा है ||
कुछ तो पुण्य कमा लेता दुनिया में,
खाली हाथ सबको जाते देखा है ||
खाली हाथ आया है, खाली हाथ ही जाना है,
फिर भाई को भाई से पैतृक संपत्ति के लिए लड़ते देखा है ||
माँ-बाप को बुढ़ापे में दाने-दाने के लिए तड़पाते देखा है,
जवानी में अकड़ कर चलने वालों को
बुढ़ापे में हाथ जोड़ते देखा है ||
दुनिया को अंगुलियों पर नचाने वालों को
अकाल मृत्यु मरते देखा है ||
रावण को अपनी करनी का फल
सम्पूर्ण राक्षस जाती का विनाश कर मरते सुना है ||
काल किसी के बस में नहीं है,
उसे अपना काम हर समय करते देखा है ||

सोहेल मोरावाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow