जीवन का संगीत है हिंदी

मन की मीत, भावों की प्रीत  जीवन का संगीत है हिंदी

Dec 2, 2024 - 12:56
 0  10
जीवन का संगीत है हिंदी
music of life

मन की मीत, भावों की प्रीत 
जीवन का संगीत है हिंदी 
शब्दो की जान,दिल का अरमान 
मन में खिला प्रेम-पुष्प है हिंदी 
सुख की गागर,ज्ञान की सागर 
सभ्यता की परिचायक है हिंदी 
अपनी भाषा, अपना गौरव 
जन-जन का स्वाभिमान है हिंदी 
संस्कृति का वंदन, माथे का चंदन 
भारत मां का गुणगान है हिंदी 
जीने की आशा,व्यवहार की परिभाषा
सभी भाषाओ में महान है हिंदी 
ख्वाबों का फेरा, सकल विश्व में बसेरा
जड़-चेतन का विज्ञान है हिंदी 

मंजू जाखड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0