भारत
भारत में विविधता संग है, भारत है निर्मल न्यारा। बिखरी पर्वों की उमंग यहां भारत बड़ा ही प्यारा। शहीदों की अमर भूमि, गंगा जी पावन हैं। हिमालय प्रहरी अपना तीर्थ भी मनभावन हैं।

भारत में विविधता संग है,
भारत है निर्मल न्यारा।
बिखरी पर्वों की उमंग यहां
भारत बड़ा ही प्यारा।
शहीदों की अमर भूमि,
गंगा जी पावन हैं।
हिमालय प्रहरी अपना
तीर्थ भी मनभावन हैं।
ऋतुएं कितनी प्यारी आती,
गर्मी, बारिश, सावन है।
रंग-बिरंगी पोशाकें यहां
लगे बड़ी लुभावन हैं।
रिश्तों की गरिमा बड़ी,
निभाना हमको आता।
गहरे पानी में गृहस्थ भी
कागजी नाव चलाता।
इस धरा पर जन्म लिया,
मरना इस पे शान है।
तू ही मेरी आन भारती,
तू ही मेरी शान है।
What's Your Reaction?






