माँ की दुआएँ

ख़ज़ाना है बड़ा अनमोल    जीने का सहारा है, दुआएँ माँ की मिल जाएँ    यही उपहार प्यारा है।

Jun 14, 2025 - 16:55
 0  0
माँ की दुआएँ
Mother's prayers

ख़ज़ाना है बड़ा अनमोल
   जीने का सहारा है,
दुआएँ माँ की मिल जाएँ
   यही उपहार प्यारा है।

उदर में नौ महीने रख
    हमें संसार देती है,
बड़ी प्यारी-सी ममता की
    वो हमको छाँव देती है।

गुरु जीवन की पहली माँ 
     सिखाती क्या बुरा अच्छा,
वही तो एक ऐसी है
     जो करती प्यार है सच्चा।

दुआएँ माँ की जीवन में
     अनोखी शक्ति देती है,
बलाएँ लेती हैं माता
     चुभन सब दूर करती है।

छुअन माता की प्यारी सी
     जब सिर पर हाथ रखती है,
ये तपती रेत में भी
     शीत-सा अहसास देती है।

करो माता की सेवा तुम
     यही जन्नत बड़ी होती,
कमा लो तुम बड़ी दौलत
     निराली माँ बड़ी होती।

सरोजिनी चौधरी
गुड़गांव, हरियाणा

सरोजिनी चौधरी
गुड़गांव, हरियाणा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0