हिन्दी दिवस

हिंदी तो सिरमौर है भाषाओं की प्राण।

Dec 2, 2024 - 15:26
 0  21
हिन्दी दिवस
hindi day

हिंदी तो सिरमौर है
भाषाओं की प्राण।
हिंदी हिन्दुस्थान की
भारत की पहचान।।

वैज्ञानिक भाषा यहीं
करना हमें प्रचार।
कहना लिखना एक सा
हिंदी का आधार।।

अपनाएं हिंदी सभी
हिंदी सरल सुबोध।
हिंदी से दिल जोड़िए 
करते हम अनुरोध।।

सारी दुनिया कर रही
हिंदी में व्यवहार।
विश्व पटल पर संज गई
हिंदी बन कर हार।।

हिन्दी गहना देश का 
है अपनी पहचान,
हिन्दी भाषा है सुगम
करें सभी सम्मान।।

नागेन्द्र नाथ गुप्ता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0