वसंत नव पल्लव नव पुष्प सुवासित, कोकिल भ्रमर राग प्रसारित । हर्षित सब जड़ चेतन तन मन, प्रतिपल आलौकिक स्पंदन, जल थल नभ पर आज , स्वागतम ऋतुराज वसंतम स्वागतम ऋतुराज । शीतल मलय पवन अतिपावन, आम्र कुंज मंजरी मनभावन कालिंदी तट,वृंदावन वट, धेनु वेणु संग कान्हा नटखट नित नव उत्सव आज स्वागतम ऋतुराज वसंतम स्वागतम ऋतुराज । सौ स्मिता वीरेंद्र जोशी डोंबिवली ईस्ट