भूखलू का इलाज
यह व्यंग्यात्मक कहानी भूखलू के पेट दर्द और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के बहाने हमारी व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष करती है। पेट दर्द से परेशान भूखलू को डॉक्टर के बजाय मास्टर जी के पास भेज दिया जाता है, जहाँ उसे आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और एलोपैथी की दवाओं का मिला-जुला पर्चा थमा दिया जाता है। इस हास्यपूर्ण प्रसंग के माध्यम से लेखक ने योग्यता की अनदेखी, विशेषज्ञता के अभाव, गैर-जिम्मेदार प्रशासन और हर क्षेत्र में अयोग्य लोगों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाए हैं। कहानी का मूल संदेश है कि जिस व्यवस्था में हर कोई विशेषज्ञ बना बैठा हो, उसका वास्तविक इलाज जवाबदेही, संवेदनशीलता और योग्यता से ही संभव है।
दोपहर का समय था। हम भी अर्द्ध-नींद की उस अवस्था में थे, जहाँ आदमी सपने में भी अपने काम का हिसाब-किताब करता है और करवट बदलते-बदलते शासन-प्रशासन सुधारने लगता है।
तभी भूखलू पेट पकड़कर कराहते हुए हमारे पास आ धमका।
ङ्खअरे मालिक! पेट में बड़ा जोर का दर्द है... लगता है पेट ही विद्रोह पर उतर आया है!
पहले तो हमने सोचा कि यह भी कोई सपना होगा। लेकिन उसकी कराह में इतनी वास्तविकता थी कि हमारी नींद ने भी तत्काल इस्तीफा दे दिया।
हम हड़बड़ाकर उठे और पूछा - ङ्खक्या हुआ भूखलू?
ङ्खपेट में दर्द है मालिक!
हमने बिना ज्यादा सोचे उसे विद्यालय भेज दिया - ङ्खजाओ, मास्टर जी को दिखाओ। वहीं इलाज हो जाएगा।ङ्ग
संयोग ऐसा कि उस दिन विद्यालय में अकेले मास्टर जी सुकेश बाबू ही विराजमान थे। उन्होंने भूखलू का पेट देखा, चेहरा देखा, कराहने का अंदाज देखा और फिर ऐसा गंभीर चेहरा बनाया, मानो अभी-अभी एम्स से कोई गोपनीय मेडिकल रिपोर्ट उनके पास आई हो।
उन्होंने कागज निकाला और लिखना शुरू किया।
कुछ आयुर्वेदिक दवाएँ... कुछ यूनानी दवाएँ... कुछ होम्योपैथिक दवाएँ... और अंत में कुछ एलोपैथिक दवाएँ भी!
साथ में एक शानदार डायट चार्ट भी।
भूखलू पर्ची लेकर हमारे पास लौटा। हमने पर्ची देखी तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई और माथे पर हाथ चला गया।
हमने सोचा - हमसे बहुत बड़ी भूल हो गई!
भूखलू को पेट दर्द था, उसे डॉक्टर के पास भेजना चाहिए था। लेकिन हमने क्या किया?
हमने उसे अपने विभाग के नक्शेकदम पर चलते हुए मास्टर जी के पास भेज दिया।
बस, यहीं से हमारे मन में आत्ममंथन शुरू हुआ।
एक मन बोला - ङ्खगलती हो गई।
दूसरा मन बोला - ङ्खकौन-सी गलती?
पहला मन - ङ्खभाई, पेट का इलाज मास्टर से क्यों कराया?
दूसरा मन - ङ्खतो क्या हुआ? अपने विभाग में भी तो यही परंपरा है!
पहला मन चौंका - ङ्खक्या मतलब?
दूसरा मन बोला - ङ्खदेखो, शिक्षा विभाग है। नाम में ‘शिक्षा’ जरूर है, लेकिन पदाधिकारी बनने के लिए शिक्षा, शिक्षण या प्रशैक्षणिक योग्यता का होना हमेशा जरूरी नहीं दिखता। फिर तुमने भूखलू को मास्टर के पास भेज दिया तो कौन-सा पहाड़ टूट गया?
अब हमें बात समझ में आने लगी।
हमने सोचा - लोकतंत्र में सब बराबर हैं।
जिसे जिस काम का अनुभव हो, वह वही करे - यह पुराना सिद्धांत हुआ।
नया सिद्धांत है - जिसके पास उस काम का अनुभव हो या नहीं हो, वह कर सकता है। अगर साथ में सत्ता का आशीर्वाद हो तो वही विशेषज्ञ!
डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग में, इंजीनियर सड़क विभाग में, वकील कानून में और शिक्षा विशेषज्ञ...?
हम थोड़ी देर रुके।
फिर खुद ही बोले - ङ्खअरे छोड़िए, यह सवाल ज्यादा कठिन है!
हमारा मन अब पूरी तरह शांत हो चुका था।
हमने खुद को समझाया - ङ्खजब विभाग का इलाज बिना प्रशैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले हाकिमों से चल सकता है, तो भूखलू का पेट मास्टर जी क्यों नहीं देख सकते?ङ्ग बल्कि मास्टर जी ने तो उदारता दिखाई।
एक ही पर्ची में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और एलोपैथी - चारों चिकित्सा पद्धतियों का गठबंधन करा दिया।
ऐसा लगता था जैसे भारत की पूरी चिकित्सा व्यवस्था ने भूखलू के पेट के सामने सर्वदलीय बैठक कर ली हो।
भूखलू ने पूछा - ङ्खमालिक, ई दवा सब खा लेंगे?
हमने कहा - ङ्खखा लो भाई, लोकतंत्र में सबको मौका मिलना चाहिए।
बेचारा दवा खाता रहा।
आयुर्वेद भी गया। यूनानी भी गया। होम्योपैथी भी गई। एलोपैथी भी चली गई।
लेकिन भूखलू का पेट?
वह वहीं था - अपने दर्द के साथ।
भूखलू फिर कराहते हुए आया - ङ्खमालिक! दवा सब खा लिए, लेकिन पेट का दर्द तो अभी भी लोकतांत्रिक तरीके से बना हुआ है।
हमने उसे दिलासा दिया - ङ्खघबराओ मत। पर्ची में लिखा है - एक सप्ताह दवा खाओ, सुधार न हो तो योग्य चिकित्सक से परामर्श लो।
भूखलू ने पूछा - ङ्खमालिक, अगर एक सप्ताह में दर्द ठीक नहीं हुआ तो?ङ्ग
हमने कहा - ङ्खतब डॉक्टर के पास जाना।
वह बोला - ङ्खऔर अगर डॉक्टर ने पूछा कि पहले किससे इलाज कराया था?ङ्ग
हम चुप हो गए।
फिर मन ही मन सोचा -
ङ्खभूखलू का पेट तो एक सप्ताह में ठीक हो जाएगा या नहीं, पता नहीं... लेकिन जिस व्यवस्था में हर कोई हर काम का विशेषज्ञ बना बैठा है, उसका इलाज कौन करेगा?ङ्ग
शायद उसके लिए भी कोई पर्ची बनेगी।
उसमें लिखा होगा -
एक गोली व्यवस्था की,
दो चम्मच जवाबदेही की,
तीन खुराक विशेषज्ञता की,
चार बूंद संवेदनशीलता की।
इससे ही पढ़े:- संजा- प्रेम, एकता और सामंजस्य का सृजन करती https://sahityanama.com/sanja-parv-lok-kala-lokgeet-paryavaran-aur-bhartiya-parampara
और नीचे वही पुरानी चेतावनी -
ङ्खएक सप्ताह में सुधार न हो तो योग्य चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें।
बस फर्क इतना है कि व्यवस्था का यह एक सप्ताह पिछले कई वर्षों से खत्म ही नहीं हो रहा!
और हम?
हम अभी भी भूखलू को समझा रहे हैं -
ङ्खभाई, लोकतंत्र है... थोड़ा धैर्य रखो!
शशि सिद्धेश्वर कुमार "गुलाब"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0