साइकिल

यह भावुक कहानी एक गरीब पिता रामू के संघर्ष और अपने बेटे के प्रति उसके निस्वार्थ प्रेम को दर्शाती है। सात साल का बिरजू तेज बुखार से पीड़ित है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण रामू के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। बेटे की सबसे प्यारी लाल साइकिल बेचकर वह उसके इलाज का इंतजाम करता है। बीमारी ठीक होने के बाद बिरजू की एक मासूम बात पिता के दिल को भीतर तक तोड़ देती है। यह कहानी गरीबी, मजबूरी, माता-पिता के त्याग, बच्चों के सपनों और आर्थिक असमानता की मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत करती है।

Nov 18, 2026 - 12:49
 0  0
साइकिल
ramu-ki-sacrifice-bete-ki-cycle-ki-kahani

सावन का महीना था, पर रामू के घर में अकाल पड़ा था। उसका सात साल का बेटा बिरजू तीन दिन से बुखार में तप रहा था। छोटा-सा शरीर अंगारे जैसा जल रहा था। माँ सावित्री ने माथे पर बार-बार गीली पट्टी रखी, देवी-देवता मनाए, पर बुखार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था।
ठइसे कस्बे के डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा,ठ सावित्री रोते हुए बोली।
रामू ने धोती की खूंट से बंधी पोटली खोली। उसमें कुल सात रुपये और कुछ सिक्के थे। सरकारी दवाखाने की पर्ची के दस रुपये भी उसकी जेब में नहीं थे। घर में अनाज का दाना तक नहीं था।
तभी उसकी नजर आंगन के कोने में खड़ी छोटी लाल साइकिल पर पड़ी। वो साइकिल रामू पिछले साल दशहरे के मेले से लाया था। पुरानी, सेकंड हैंड थी, पर बिरजू के लिए वो हवाई जहाज थी। फटी चप्पल पहन कर वो उसी पर पूरे गाँव में घूमता और हँसता - ठदेखो माँ, मैं कितना तेज चलाता हूँ!
बाहर गली से आवाज आई - ङ्खभंगारवाला... लोहा-टीन-प्लास्टिक...
रामू का दिल बैठ गया। उसने कांपते हाथों से साइकिल बाहर निकाली।
बिरजू ने बुखार में भी आँखें खोल दीं। उसे सब समझ आ गया।

इससे ही पढ़े:- लौकी https://sahityanama.com/taaji-lauki-thande-rishte-kahani


ङ्खबाबा... नहीं... मेरी साइकिल मत बेचो...ठ उसकी आवाज बुखार और रुलाई में डूब गई, ठमैं दवा नहीं लूंगा... बुखार में ही रह लूंगा... पर साइकिल मत दो...
रामू ने बेटे की तरफ नहीं देखा। देखता तो हिम्मत टूट जाती। उसने भंगारवाले को इशारा किया।
भंगारवाले ने साइकिल को बजाया, पहिया घुमाया और बेरहमी से कहा, ठबहुत पुरानी है। चालीस रुपये दूंगा।ङ्ग
चालीस रुपये। एक बाप के प्यार की और एक बच्चे के सपनों की कीमत - सिर्फ चालीस रुपये।
रामू ने नोट पकड़ा और बिरजू को गोद में उठा कर कस्बे की ओर दौड़ पड़ा।
डॉक्टर ने दवा दी, सुई लगाई। शाम तक बिरजू का बुखार उतर गया, पर वह कुछ बोल नहीं रहा था।
दूसरे दिन फिर भंगारवाले की आवाज सुनाई दी। बिरजू की आँखों में आँसू आ गये। बहुत देर तक वह खिड़की से बाहर देखता रहा, फिर टूटे स्वर में बोला -
ठमाँ, काश मैं भी भंगारवाला होता... तो मेरी साइकिल हमेशा मेरे पास ही रहती, कोई उसे छीन नहीं पाता।ठ
बाहर आंगन में खड़ा रामू यह सुन रहा था। बेटे के शब्द उसके कलेजे को चीर रहे थे।

डॉ. सुदर्शन चंद्रशेखर धस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0