बगीचा

यह कहानी स्कूल के दिनों की एक अनोखी और दिलचस्प मुलाकात को बयां करती है। वर्षों बाद दिल्ली के करोल बाग में अचानक दीपक और दीपा का आमना-सामना होता है। दीपक को दीपा का नाम याद रहता है, जबकि दीपा उसे उसके घर के खूबसूरत बगीचे और रंग-बिरंगे फूलों के माध्यम से पहचानती है। एक छोटी-सी बातचीत पुरानी यादों को ताजा कर देती है। यह प्रसंग बताता है कि यादें हर व्यक्ति के मन में अलग-अलग रूपों में सुरक्षित रहती हैं और कभी-कभी एक अनपेक्षित मुलाकात उन्हें फिर से जीवंत कर देती है।

Nov 18, 2026 - 12:42
 0  0
बगीचा
purani-yaadein-school-friend-deepak-deepa

सोशल इवेंट्स, स्टेशन, एयरपोर्ट या रेस्टोरेंट्स पर कभी-कभी पुराने चेहरे अचानक मिल जाते हैं। फिर देर तक यही याद करने में वक्त निकल जाता है कि कब, कहाँ, क्यों और कैसे मिले थे।
ऐसा ही एक वाकया सुनाती हूँ...
हम एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल बस में वह बाद में चढ़ता था और वापसी में मुझसे पहले उतर जाता था। उसका घर बहुत आलीशान था। जितनी देर बस वहाँ रुकती, मैं उसके घर का बगीचा देखा करती थी-बड़े-बड़े मोरपंखी के पौधे और ढेरों रंग-बिरंगे फूलों के गमले।
यूँ ही कई साल निकल गए और स्कूल छूट गया। हम कभी स्कूल में मिले नहीं, न कभी बात हुई और न ही उसकी कोई ज़रूरत महसूस हुई।
एक बार हम दिल्ली में अपनी मौसी के पास आए हुए थे। करोल बाग में टहल रहे थे कि पीछे से किसी ने आवाज़ दी, ठयहाँ क्या कर रही हो?ठ
मुझे लगा कोई किसी और को बुला रहा होगा, इसलिए मैं अनसुना करके आगे बढ़ गई। अगले ही पल एक अजनबी मेरे सामने खड़ा था।
ठपहचाना नहीं?
मैंने उसे थोड़ा घूरने के बाद पूछा, ठआप कौन?

इससे ही पढ़े:-  इससे ही पढ़े https://sahityanama.com/modern-day-modern-mother


उसने तुरंत हमारे स्कूल का नाम लिया और एक ही झटके में उसका घर, बगीचा और फूल मेरी आँखों के सामने घूम गए।
थोड़ी हिचकिचाहट और थोड़ी बेसब्री से मैंने कहा, ठमुझे तुम्हारा नाम नहीं पता।ठ
वह ज़ोर से हँसा और बोला, ठदीपक... और तुम्हारा नाम दीपा है, ये मुझे पता है।
मुझे लगा वह मेरे नाम की खिंचाई कर रहा है। जब तक मैं कुछ समझती, उसने कहा,
ठचलो, चाय पीते हैं, पीती हो ना?
मैंने जवाब दिया,
ठनहीं भी पीती, तो भी बातें करनी हैं तो चाय पर ही हो सकती हैं... क्योंकि खाना खाते वक्त तो बोलते नहीं हैं ना?
अजीब बात है, उसे मेरा नाम पता था और मुझे उसका बगीचा याद था,
शायद यादें भी अपनी-अपनी पसंद चुनती हैं।

दीपा गेरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0