सोनू उर्फ सोना

यह कहानी सोनू के संघर्षपूर्ण जीवन, पारिवारिक परिस्थितियों और पहचान की जटिलताओं को प्रस्तुत करती है। बचपन में थर्ड जेंडर होने के कारण सोनू को धोखे से उसके परिवार से अलग कर दिया जाता है। आठ वर्षों के संघर्ष के बाद वह अपने माता-पिता से दोबारा मिलता है और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करता है। कठिन परिस्थितियों से निकलकर एसडीएम बनने तक का उसका सफर आत्मविश्वास, संघर्ष, शिक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरक मिसाल है। कहानी पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक संवेदनशीलता और थर्ड जेंडर समुदाय के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

Nov 18, 2026 - 12:10
 0  1
सोनू उर्फ सोना
sonu-ki-kahani-third-gender-social-awareness

रामू के पिता कानपुर के एक छोटे-से गाँव में रहते थे। एक डेढ़ बीघा खेती के सहारे उनका पूरा ही परिवार पल रहा था। परिवार में माँ-बाप, पत्नी व दो लड़के रामू और हरी थे। रामू ने आठवीं करके वहीं के एक मिस्त्री का साथ पकड़ लिया और एक अच्छा राजगीर बन गया। छोटा हरी भी आठवीं से अधिक नहीं पढ़ सका और वह खेती में ही अपने पिता का हाथ बँटाने लगा। दोनों के थोड़ा और बड़े होने पर पिता ने उनकी शादी भी कर दी।
शादी के कुछ समय बाद रामू को शहर में एक अच्छा काम मिल गया और वह अपनी पत्नी बीना को लेकर कानपुर शहर में आ गया। धीरे-धीरे उसने दो कमरे का एक छोटा-सा मकान भी बना लिया। दोनों हँसी-खुशी रह रहे थे। वे कभी गाँव में जाकर घूम आते और कभी बीना के मायके में हो आते।
बीना के मायके में उसका एक ही छोटा भाई था, जो पढ़ने से भागता ही रहता था। वह हमेशा इधर-उधर आवारागर्द की तरह घूमा करता था। बीना तथा रामू हमेशा उसे पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करते, पर उस पर कभी कोई भी असर नहीं पड़ता था।
शादी के पाँच साल बाद रामू और बीना की पहली संतान हुई। उसकी डिलीवरी घर में ही हुई थी। एक-दो दिन बाद जब दोनों ने बच्चे को ध्यान से देखा तो वे सहम से गए। रामू ने बीना से कहा, ङ्खइस बच्चे को सँभालकर रखना, किसी की भी नज़र इसके खाली बदन पर न पड़े और विशेष तौर से हिजड़ों की।
ङ्खअगर वे सब आ गईं तो?ङ्ग बीना ने डरते हुए कहा।
ङ्खकोई बात नहीं, इसे अच्छे से लपेटकर उनकी गोद में डालना, साथ ही कहना इसकी तबीयत ठीक नहीं है, तब वे इसे खोलकर भी नहीं देखेंगी।ङ्ग रामू ने समझाया।
और हुआ भी ऐसा ही। हिजड़े आए और नाच-गाना करके, नेग लेकर तथा बच्चे को ढेर सारा आशीर्वाद देकर चले गए। हिजड़ों के सरदार ने बच्चे को आशीर्वाद दिया, ङ्खदेखना, यह एक दिन बहुत नाम करेगा। इसका ललाट बहुत ऊँचा है।ङ्ग यह कहते हुए जब उसने बच्चे को बीना की गोद में डाला था, तब बीना की जान में जान आई थी।


धीरे-धीरे समय बीतता रहा। सोनू चार साल का होने को आ गया। सोनू बहुत ही सुंदर रूप-रंग तथा मजबूत शरीर का भी था, पर लड़कियों जैसी कोमलता भी थी। वह दिमाग से तो बहुत ही तेज था।
ङ्खमैं इसको इतना पढ़ा दूँगा कि इसकी कमियों पर किसी की नज़र ही नहीं पड़ सकेगी। ने बीना से कहा।
ङ्खहाँ जी, पर रोज ही डर लगा रहता है कि कहीं उन लोगों को इसके बारे में भनक न लगे, नहीं तो वे जबरन इसे उठा ले जाएँगे।ङ्ग बीना ने अपने मन का डर जाहिर किया।
डरो मत, बीना। इसे कुछ सालों तक सँभालना पड़ेगा, जब यह बड़ा हो जाएगा तब कोई डर नहीं रहेगा। पढ़-लिखकर अपने पैर पर खड़ा हो जाए, बस यही चाहता हूँ। रामू ने बीना को सांत्वना दी।
अगले दिन पास के ही एक स्कूल में रामू ने अपने बेटे सोनू का नाम लिखवाने गया।
ङ्खइसका नाम क्या है?
रामू और बीना एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। फिर रामू ने कुछ काँपते हुए कहा, ङ्खसर, इसका नाम सोनू लिख लीजिए।
ङ्खठीक है?
ङ्खलड़का या लड़की?
रामू को काटो तो खून नहीं। उसे लगा, यह अध्यापक कुछ जानता है क्या? वह कुछ भी कहता, उससे पहले सोनू को पैंट-शर्ट में देखकर बोलते हुए लिखा, ङ्खलड़का।
अब जाकर रामू की जान में जान आई।
सोनू का नाम लिख गया। रामू की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। वह बाजार जाकर स्कूल की वर्दी, किताब-कॉपियाँ, पेंसिल बॉक्स तथा टिफिन बॉक्स व अन्य सभी चीजें खरीदकर लाया। सोनू को सुबह रामू विद्यालय छोड़ने जाता था तथा छुट्टी होने पर बीना जाकर ले आती।
सोनू पढ़ने के साथ-साथ ही खेल में भी बहुत होशियार था। धीरे-धीरे समय बीतता रहा और सोनू आठवीं कक्षा में भी पूरे विद्यालय में प्रथम आया। रामू तथा बीना अपने बेटे की उन्नति से बहुत खुश थे। डर और खुशी दोनों ही साथ-साथ चल रहे थे। सोनू के आठवीं पास करने पर रामू का डर भी अब पहले से काफी-कुछ कम हो चला था, फिर भी वे दोनों हमेशा ही सतर्क रहते थे।
कहते हैं कि जो ज्यादा सगा होता है, कभी-कभी वही पीठ में खंजर घोपता है। सोनू की गर्मी की छुट्टियाँ चल रही थीं। इसी समय वहाँ बीना के पास उसका इकलौता आवारा भाई भी वहाँ आया हुआ था। सोनू की कद-काठी से कोई भी उसके थर्ड जेंडर का अनुमान नहीं लगा सकता था। परंतु उसमें एक ही बड़ी कमी थी कि जैसे ही कहीं पर ढोल-मजीरा आदि बजता था, उसके पैर भी उनके साथ-साथ थिरकने लगते थे। बीना के पड़ोस में ही किसी को बेटा हुआ था। खूब गाना-बजाना चल रहा था। बीना को डर लग रहा था कि कहीं कोई सोनू को नाचते न देख ले।
बीना जो बात अभी तक सारे लोगों से अब तक छिपा लाई थी, वही बात उसने अपने आवारा भाई को अपना सगा और परम हितैषी समझकर बताते हुए कहा, ङ्खकुंदन, तू इसे एक हफ्ते के लिए अपने घर ले जा, जाने क्यों मुझे बहुत ही डर लग रहा है।ङ्ग
ङ्खनहीं, दीदी। बिमला तो मायके गई है, फिर वहाँ पर कौन इसे बनाएगा, खिलाएगा। तुम परेशान मत हो, सब कुछ ठीक हो जाएगा, मैं इसे अपने साथ-साथ रखूँगा।ङ्ग कहते हुए उसने एक कुटिलतापूर्ण मुस्कान से भाँजे की ओर देखा।
बीना ने अपने भाई की बात सुनकर चैन की साँस ली। उसने यह बात रामू को भी नहीं बताई थी।


अब कुंदन के दिमाग में षड्यंत्र चलने लगा। वह सोनू को रास्ते से हटाकर बहन की सेवा करने के बहाने अपनी पत्नी के साथ बहन के घर में ही आजीवन बसने की योजना बनाने लगा।
दूसरे दिन दोपहर में कुंदन चुपचाप हिजड़ों के इलाके में पहुँच गया। उसने उनके गुरु किशोरी को सोनू के बारे में सारी जानकारी दे दी। उसने अपनी योजना भी उसको समझा दी। किशोरी और कुंदन दोनों एक-दूसरे को देखकर जोर से हँस पड़े।
किशोरी इसलिए भी हँस रही थी कि यह कैसा सगा भाई है, जो अपने ही बहन और बहनोई की पीठ में खंजर भोंक रहा है।
कुंदन अपने राह के काँटे को हटाकर खुश हो रहा था। वह सोच रहा था कि अब वह अपनी बहन के मकान में पूरे ठाठ से रहेगा।
किशोरी से इंसानी रिश्ते के इस नापाक इरादे पर व्यंग्य से हँस तो रहा था, किन्तु वह अपनी आय का एक बढ़िया स्रोत भी नहीं खोना चाहता था।
दूसरे दिन सुबह किशोरी अपनी मंडली के साथ बगल के मकान में नेग लेने पहुँच गया। खूब जोर-शोर से नाचने-गाने का मर्दाना-सा स्वर गूँज उठा।
रामू काम पर जा चुका था। बीना बेटे को अंदर ही रखना चाहती थी, किन्तु अपने ही सगे भाई कुंदन का इरादा वह नहीं भाँप सकी। कुंदन ने चाल चली, उसने सोनू को कहा, ङ्खचल, नाच देखते हैं।ङ्ग
ङ्खपर मामा जी, मम्मी ने मना किया है।ङ्ग सोनू ने मामा से कहा।
ङ्खअरे कोई नहीं, मैं हूँ न तुम्हारे साथ, फिर तुम क्यों डरते हो?ङ्ग और सोनू को लगभग खींचते हुए बगल के घर के सामने जाकर खड़ा हो गया। उसकी ओर जैसे ही किशोरी गुरु की नज़र पड़ी, दोनों ही नज़र ही नज़र में मुस्कुरा पड़े। कंस मामा ने अपने भाँजे सोनू की ओर इशारा कर दिया।
अब किशोरी गुरु के तीन चेलों ने नाचते-नाचते दौड़कर सोनू को पकड़ लिया और सबके सामने ही उसके अधोवस्त्र को नीचे खींच दिया। तब तक तो सोनू की माँ भी वहाँ पहुँच गई थी, किन्तु किशोरी गुरु ने उसकी एक भी बात नहीं सुनी।
ङ्खअरे मेरी सोन परी, मेरी सोना, तुम अब तक कहाँ छिपी हुई थी? तुम्हारा घर यहाँ नहीं, मेरे यहाँ है।
सोनू और उसकी माँ दोनों ही कातर होकर रोते रहे, पर किशोरी गुरु ने उनकी एक नहीं सुनी। वे लोग जबरदस्ती सोनू को उठा ले गए।
इधर कुंदन ने जबरदस्त नाटक किया। वह अपना सिर पीट-पीटकर रो रहा था। कुंदन बहन को पकड़कर रो रहा था, मानो उसे कुछ भी पता न हो। शाम को रामू को जब यह बात पता चली तो वह दौड़कर किशोरी गुरु के यहाँ पहुँचा। वहाँ वह उनके पैर पड़कर अपने बच्चे की भीख माँगने लगा, किन्तु किन्नर किशोरी गुरु का कलेजा बिल्कुल भी नहीं पिघला। रामू थक-हारकर वापस अपने घर लौट आया। उधर सोनू रोता ही रहा। बहुत समय तक तो उसने खाना भी नहीं खाया, किन्तु कहते हैं कि यह पेट अधम है, भला कितने दिन भूखा रह सकता है। धीरे-धीरे सोनू ने इसे अपनी नियति मानकर स्वीकार कर लिया। उसे अब सोनू से सोना का रूप धारण करना पड़ा। थोड़ा बड़ा होने पर वह भी उन लोगों के साथ-साथ नाचने-गाने के लिए जाने लगा था।
इधर कुंदन अपनी योजना के अनुसार बहन की सेवा के नाम पर अपनी पत्नी को भी ले आया। अब वह बहन-बहनोई के घर में पूरी आज़ादी से रहने लगा। साल दर साल बीतने लगे। अब तक कुंदन भी दो बच्चों का बाप बन चुका था। बहन ने भी इसे अपनी नियति मान लिया। वह अपने भाई के बच्चों को पालने लगी।

सोनू लाख रोया-गिड़गिड़ाया, किन्तु किशोरी गुरु का दिल नहीं पसीजा था। सोनू अब सोना बन गई। नाच-गाकर किशोरी गुरु के खजाने को और भरने लगी। उसके मन में अपने मामा से बदला लेने की एक जबरदस्त इच्छा भी बनी हुई थी।
धीरे-धीरे आठ साल गुजर गए। सोनू तेरह वर्ष से इक्कीस साल का हो गया। किशोरी गुरु भी सोनू उर्फ सोना से बहुत खुश था। सोनू की सेवा से खुश होकर आखिर उसने भी सोनू का साथ देने का मन बना ही लिया। उसे अपने कर्म पर पछतावा भी हो रहा था।
सोनू ने गुप्त रूप से पता किया कि उसके मामा के यहाँ तीसरी संतान आने वाली है। बस उसी समय से योजनाबद्ध तरीके से काम चालू हो गया। किशोरी ने तय किया कि इस होनहार लड़के को वह किसी भी तरह इसके घर छोड़ देगी।
मामा की तीसरी संतान हुई, बेटा। बस उसको बधाई देने के लिए उसके घर किशोरी का ग्रुप पहुँच गया। सोनू उर्फ सोना को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपना घूँघट बिल्कुल भी नहीं खोलेगी, ताकि कोई भी उसको पहचान न सके।
जब नाच-गाना चल रहा था, उस समय सोनू की माँ की नज़रें अपने बेटे को खोज रही थीं, पर वे किसी को भी पहचान नहीं पा रही थीं। सोनू अपने गंदे कंस मामा को खोज रहा था, पर वह कहीं भी नज़र नहीं आ रहा था।
सोनू की माँ अपने भाई के बच्चे को लाकर किशोरी गुरु की गोद में डालते हुए बोलीं, ङ्खइस बच्चे को आशीर्वाद दीजिए, इसकी माँ ठीक हो जाए, वह बहुत बीमार है।
ङ्खअरे, क्या हुआ उसे?


ङ्खबुखार से तप रही है, कोई दवा उस पर काम नहीं कर रही है।
ङ्खचिंता मत कर, सब ठीक होगा। तेरे ही पास रहते हैं क्या तेरे भाई-भौजाई?
ङ्खहाँ, मेरे ही पास रहते हैं, उनके बच्चों में मेरा भी मन लगा रहता है।
सोना बच्चे को गोद में लेकर नाच रही थी और बधाई गा ही रही थी -
ङ्खबधाई हो बधाई,
पहली बधाई बुआ जी को...
गाते-गाते सोनू उर्फ सोना की आँखों से आँसू बहने लगे, किन्तु उसका चेहरा घूँघट में ढँका होने के कारण कोई भी उसके आँसू नहीं देख सका।
इतने में ही घर के अंदर से जोर-जोर से रोने की मर्दाना आवाज आई। बीना अंदर भागी, साथ में किशोरी और सोनू भी गए। वहाँ पर उसका कंस मामा दहाड़े मार-मारकर रो रहा था, अरे जीजी, ये क्या हो गया? ये तो हमें छोड़कर चली गई। अब क्या होगा, जीजी? अब इन छोटे-छोटे बच्चों को कौन पालेगा?
किशोरी गुरु की आँखें चमक गईं। मन ही मन उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया।
बाहर आकर किशोरी गुरु ने कहा, ङ्खआप लोग दिवंगत का संस्कार करके आइए, तब तक हम सब यहीं बैठेंगे। शाम को बात करेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है। सब कुछ ईश्वर की मर्जी है।
शाम को घर के लोग तथा बाहर के कुछ लोग भी एकत्रित हुए।
किशोरी गुरु ने कहा, ङ्खइस कुंदन के बच्चों को पालने के लिए ऐसी महिला की जरूरत है, जो इसके बच्चे को तो सँभाल ले, किन्तु जो अपने बच्चे न पैदा करे।
ङ्खहाँ, आपकी यह बात तो सही है।
उसकी इस बात में वहाँ पर बैठे सभी लोगों ने भी हामी भरी।
ङ्खफिर तो मेरी सोना से भली कोई नहीं, यह इसके बच्चों को अच्छे तरीके से पाल लेगी।ङ्ग
थोड़े से हिचक के बाद सबने इस पर मंजूरी की मुहर भी लगा दी। कुंदन सोना को सँभालकर नई दुल्हन की तरह घर के अंदर बैठा आया।
सोना उर्फ सोनू एक बार फिर अपने साथियों के गले लगी और किशोरी गुरु का आभार व्यक्त किया। उसने किशोरी गुरु से गले लगते हुए कहा, मैं आपका यह ऋण आजीवन नहीं भूलूँगा, जब भी आपको कोई जरूरत हो, आप बेहिचक मुझे याद करना।
किशोरी ने प्यार से चपत लगाते हुए उसे अंदर जाने की हिदायत दी, परंतु इतने साल साथ रहने के कारण उत्पन्न ममत्व-भाव उनकी आँखों में भी आँसू बनकर चमक रहा था।
सबके जाने के बाद सोनू ने अपने घर को जी भरकर देखा। उसे अपना घर उसी तरह नज़र आया, जैसा वह आठ साल पहले छोड़कर गया था। अपने आँसू पोंछकर उसने चुपके से अपने पापा का पैंट-शर्ट बाथरूम में टाँग दिया तथा अपनी माँ से नहाने के लिए बाल्टी व मग माँगा। उसकी माँ उसे अभी तक सोना ही समझ रही थी। उसने नहाने के लिए साबुन के साथ-साथ उसे अपने कपड़े भी बता दिए, ङ्खबेटा, ये मेरी साड़ियाँ हैं, जो चाहे पहन लेना।
सोनू ने धीरे से सिर हिला दिया, आँखों से आँसू बह रहे थे, पर घूँघट में सब छिपा हुआ था।
कुंदन, जो दो घंटे पहले अपनी पत्नी का दाह संस्कार करके आया था, मन ही मन नई दुल्हन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। उसके मन में अपनी उस पत्नी की जरा-भी याद नहीं थी, जिसकी चिता की राख भी अभी ठंडी नहीं हुई थी।
सोनू बाथरूम में रगड़-रगड़कर नहा रहा था। वह अपने शरीर पर से सोना का नाम पूरी तरह से मिटा देना चाहता था। वह नहाकर पिता के पैंट-शर्ट को पहनकर सीधे माँ व पिता के पास पहुँचा। उसके पिता व माँ एक बार तो डर गए कि यह कौन आ गया, जो इतनी तेजी से उनकी ओर बढ़ा चला आ रहा है, किन्तु उसके पास आने पर उनकी नज़रों ने अपने बेटे को पहचान ही लिया।

इससे ही पढ़े:- बिजनेस पार्टनर https://sahityanama.com/business-partner                                                                                                                                                        


अपनी माँ और पिता के पैर छूकर सोनू फफककर रो पड़ा, ङ्खमाँ, पिता जी, आप लोगों को कभी भी मेरी ज़रा भी याद नहीं आती थी?
पिता ने रोते हुए बताया, ङ्खबेटा, मैंने तुमको बहुत खोजा, पर वह दुष्ट किशोरी तुमको लेकर जाने कहाँ चला गया था। मैंने तो तुमसे मिलने की उम्मीद ही खो दी थी।
सोनू अपनी माँ व पिता के गले लगकर पहले तो जी भरकर खूब रोया। तीनों ही बहुत देर तक रोते रहे। इधर कुंदन इस मिलन पर जला जा रहा था, पर अब वह कुछ भी नहीं कर सकता था। पूरी रात माँ-बाप व बेटा मिलकर भविष्य के लिए सुखद योजना बनाते रहे।
दूसरे दिन पिता ने पास के स्कूल में जाकर उसका हाई स्कूल का फार्म भरवा दिया। सोनू ने अपनी पढ़ाई में दिन-रात एक कर दिया। उसकी अथक मेहनत रंग ले आई। उसने हाईस्कूल में टॉप टेन में स्थान हासिल किया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंटर, फिर ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर यू.पी.पी.सी.एस. की परीक्षा में सफलता हासिल करके एस.डी.एम. बन गया।
उसके मामा के बच्चे भी, जिन्हें उसकी माँ ने ही पाला-पोसा था और पढ़ाया था, वे भी पढ़कर अपने पैरों पर खड़े हो गए। सोनू अपने पुराने साथियों की हमेशा ही आर्थिक मदद करता है।
सोनू के कुंदन मामा भी अपने कर्मों पर अब शर्मिंदा हैं। वह अब थर्ड जेंडर की भलाई के लिए काम करता है। वह थर्ड जेंडर हेल्पलाइन नामक संस्था से जुड़ गया है और इस तरह के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान भी चलाता है।
सोनू के माता-पिता को आज अपने बेटे सोनू पर गर्व है। यही नहीं, आज सोनू पर समाज को भी गर्व है। 

डॉ. सरला सिंह ‘स्निग्धा’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0