चाणक्य एक युग दृष्टा

आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य निर्माण में उनकी भूमिका, अर्थशास्त्र, ऐतिहासिक साक्ष्यों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान के साथ जानिए क्यों चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

Nov 24, 2026 - 15:44
 0  0
चाणक्य एक युग दृष्टा
chanakya-kautilya-history-and-contribution-to-indian-culture

मौर्य क्षत्रियों में जन्मे श्री चंद्रगुप्त को चाणक्य नामक ब्राह्मण ने नौवें घनानंद (धनानंद) को मारकर संपूर्ण जंबूद्वीप (भारत) का राजा अभिषिक्त किया। यूनानी इतिहासकार प्लूटार्क और जस्टिन ने भी चंद्रगुप्त और उनके सलाहकार का जिक्र किया है। चाणक्य का उल्लेख केवल ब्राह्मण या हिंदू ग्रंथों में ही नहीं, बल्कि बौद्ध ग्रंथ 'महावंश', 'वंशत्थप्पाकासिनी' और जैन ग्रंथ 'परिशिष्टपर्वण' में भी संपूर्ण विस्तार से दर्ज है।
चाणक्य यानी कौटिल्य के होने के अकाट्य ऐतिहासिक और साहित्यिक साक्ष्य (Literary Evidences)
अर्थशास्त्र (Arthashastra) : कौटिल्य द्वारा रचित 'अर्थशास्त्र' केवल एक किताब नहीं, बल्कि राज्यशास्त्र और अर्थनीति का एक महान ऐतिहासिक दस्तावेज है। इसकी मूल पांडुलिपि (Manuscript) १९०५  में मैसूर के पुरातत्वविद् डॉ. रुद्रपट्टनम श्यामाशास्त्री को प्राप्त हुई थी, जो इसके वास्तविक अस्तित्व का सबसे बड़ा प्रमाण है।
मुद्राराक्षस (Mudrarakshasa) : विशाखदत्त द्वारा रचित प्रसिद्ध संस्कृत नाटक 'मुद्राराक्षस' में कौटिल्य द्वारा नंद वंश का नाश करने और चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाने की पूरी ऐतिहासिक घटना का विस्तृत वर्णन है।
चाणक्य यदि कोई पात्र काल्पनिक हैं, तो २३०० साल बाद भी उनकी नीतियाँ, कूटनीति (Diplomacy) और विदेश नीति आज के आधुनिक युग में वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक नहीं होतीं। आज भी भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक गलियारों में ठकौटिल्य नीतिठ का अध्ययन किया जाता है। 

इससे ही पढ़े:-  शरणागति https://sahityanama.com/sharanagati-bhakti-samarpan-aur-ishwar-smaran 


किसी महान ऐतिहासिक दूरदर्शी के जन्म और मृत्यु की सटीक तारीखों का समकालीन रिकॉर्ड न मिलना उनके अस्तित्व को खारिज नहीं करता। इतिहास केवल शिलालेखों से नहीं, बल्कि उनके द्वारा छोड़े गए कालजयी साहित्य, साम्राज्य की नींव और विचारों से प्रमाणित होता है। कौटिल्य इतिहास के एक जीवंत और सबसे प्रभावशाली नायक थे।
वस्तुतः केवल चाणक्य ही नहीं, हमारी गौरवशाली हिंदू सनातन संस्कृति के अन्य बहुतायत ऐसे चरित्र हैं, जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में पिछली लगभग ७-८ पीढ़ियाँ देश की सदियों की गुलामी की वजह से दिनों-दिन अनभिज्ञ होती गईं। जबकि किसी न किसी रूप में उनके रचनात्मक कृतित्व का हमारी संस्कृति की गौरवशाली यात्रा और आज स्थापित जीवंत अस्तित्व में महत्वपूर्ण स्थान है। उनके कृतित्व के स्मृतिशेष किसी न किसी रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।
दुर्भाग्य से आजादी के बाद देश की सत्ता पर लंबे समय तक गैर-हिंदू परस्त और लेफ्टिस्ट मानसिकता के लोगों का कब्जा काबिज रहा, जिन्होंने अपनी मानसिक विचारधारा के अनुरूप इतिहास को ही शिक्षा का विषय बनाए रखा। अब अभी भी समय है कि भारत सरकार हमारे इतिहास के ऐसे गौरवशाली व्यक्तित्वों के कृतित्व के संकलन, संयोजन, अभिलेखन और समाज में प्रसारण के लिए एक स्वतंत्र विभाग बनाकर एक समयबद्ध कार्यक्रम नियोजित करे। यह देश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के उत्कृष्ट सांस्कृतिक चरित्र के लिए एक सार्थक उपलब्धि होगी। साथ ही, हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय पुनर्स्थापना में सहायक होगी।
चाणक्य का कितना परिचय सभी जानते हैं। इसके प्रथम चरण में चाणक्य और उनके जैसे अन्य चरित्रों के साथ उनके कृतित्वों को विद्यालयों के प्रारंभिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर तक के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए। आगे इन्हें पीएचडी रिसर्च के प्राथमिकता वाले विषय बनाया जाए।
ये कार्य यदि वर्तमान कार्यरत सरकार के कार्यकाल में नहीं हो सके, तो आगे इनकी कल्पना निरर्थक है। 

अशोक श्रीवास्तव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0