त्योहारों का महत्व

, काम करते-करते उसके मन में एकरसता का भाव उत्पन्न हो जाता है। त्योहार ही एकरसता को दूर करने का माध्यम बनते हैं। त्योहार हमारे समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान करना सिखाते ही हैं, साथ ही साथ हमारे जीवन के उबाऊपन को भी दूर करते हैं। त्योहार हममें एक नई ऊर्जा और उत्साह भरते हैं।

Jun 2, 2025 - 15:45
 0  0
त्योहारों का महत्व
importance of festivals

एक दिन मेरी एक सहेली ने मुझसे पूछा कि त्योहार हमारे जीवन की एकरसता को दूर कर एक नया उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते हैं, यह कथन कितना सही है? मैंने उससे इतना ही कहा कि यह प्रश्न तुम मुझसे क्यों पूछ रही हो? हम लोग तो बचपन से पढ़ते आए हैं कि हमारे जीवन में त्योहारों का बड़ा महत्व है। यह कथन बिल्कुल सही है कि त्योहार हमारे जीवन की नीरसता को दूर कर हमें एक नया उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते हैं। मनुष्य एक क्रियाशील प्राणी है, काम करते-करते उसके मन में एकरसता का भाव उत्पन्न हो जाता है। त्योहार ही एकरसता को दूर करने का माध्यम बनते हैं। त्योहार हमारे समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान करना सिखाते ही हैं, साथ ही साथ हमारे जीवन के उबाऊपन को भी दूर करते हैं। त्योहार हममें एक नई ऊर्जा और उत्साह भरते हैं।
त्योहार जनमानस को उमंग, उल्लास और खुशहाली देते हैं। ये मनुष्यों को विश्व बंधुत्व की भावना सिखाते हैं। ये मनुष्यों में समन्वय करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। वास्तव में मनुष्य पूरा समय व्यस्त रहता है। व्यस्तता और तनाव को कम करने के लिए ही त्योहार मनाने का प्रचलन शुरू हुआ। त्योहार आनंद के स्रोत होते हैं। ये जनमानस को अत्यंत खुशियाँ देते हैं। त्योहार आपसी बैमनस्य को भुलाकर एकता और भाईचारे में बंधना सिखाते हैं। त्योहारों से सांस्कृतिक सद्भाव का वातावरण बनता है। त्योहार न केवल मनुष्यों का मनोरंजन करते हैं बल्कि नैतिक मूल्यों को भी सिखाते हैं। त्योहारों के लिए यह कथन बिल्कुल चरितार्थ है कि `आम के आम गुठलियों के दाम।' त्योहारों के द्वारा एक पंथ से दो कार्य नहीं बल्कि एक पंथ से कई कार्य संपन्न हो जाते हैं।
त्योहारों के जरिए मनुष्य अपने दुखों को भूल जाता है। त्योहार से उसके जीवन में नई ऊर्जा, नई स्फूर्ति आती है। त्योहार के अवसर पर व्यवसाय करने वाले लोगों को बहुत सारे आर्थिक लाभ भी मिलते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को त्योहार के अवसर पर विशेष बोनस देने की व्यवस्था की जाती है। त्योहार लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के माध्यम भी बनते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में त्योहार मनुष्यों को विशेष बनाते हैं। मनुष्य अपनी परंपराओं और रीति रिवाजों का पालन करके खुश होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि त्योहार हमारे जीवन की एकरसता को दूर कर एक नया उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते हैं। त्योहारों का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है।

मनोरमा शर्मा मनु 
हैदराबाद , तेलंगाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0