जिनेवा झील के किनारे बसा मोन्त्रो शहर
स्विट्जरलैंड के खूबसूरत शहर मोन्त्रो की यात्रा, जहाँ जिनेवा झील, आल्प्स पर्वतमाला, चिलान कैसल, फ्रेडी मर्करी की प्रतिमा और प्रसिद्ध मोन्त्रो जैज़ महोत्सव पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह लेख मोन्त्रो की प्राकृतिक सुंदरता, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के साथ फ्रेडी मर्करी और क्वीन से शहर के खास रिश्ते को भी रोचक अंदाज में प्रस्तुत करता है।
आज चलते हैं एक और छोटे किंतु बहुत मशहूर और महंगे शहर की ओर, जिसका नाम है मोन्त्रो (श्दहूrालर््े)। इस शहर का उच्चारण फ्रेंच शब्द होने के कारण अलग है। ये शहर वेवे शहर से ६-७ किलोमीटर ही दूर है और ये भी जिनेवा झील के किनारे स्थित है। इसकी खूबसूरती का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने बहुत सारे कलाकारों, लेखकों और यात्रियों को इस क्षेत्र में बसने के लिए मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक और संगीत के आयोजनों का यहाँ वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। विशेष रूप से १९४६ से ही मोन्त्रो शहर शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के बीच भी सेप्टेंब्रे संगीत समारोह के कारण प्रसिद्ध हुआ। १९६७ से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रसिद्ध मोन्त्रो जैज़ महोत्सव भी संगीत प्रेमियों को आकर्षित करता है। इसके अलावा, सर्दियों में लगने वाला इसका भव्य क्रिसमस बाजार और मोन्त्रो कॉमेडी महोत्सव भी विख्यात है। अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय आयोजनों के साथ मोन्त्रो वास्तव में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है। ऐतिहासिक खेलों और प्रतिष्ठित स्थलों से लेकर पर्वतीय रोमांस और झील के किनारे का ये शहर अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
इस शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है चिलान कैसल। यह कैसल मोन्त्रो और जिनेवा झील के पास स्थित एक आकर्षक किला है। ये इस क्षेत्र की रक्षा के लिए निर्मित किया गया था। ये किला स्विट्जरलैंड के रणनीतिक और सैन्य इतिहास की अनूठी झलक प्रदान करता है। इसमें मध्ययुगीन मीनार, पत्थर की दीवारें, ऐतिहासिक हॉल, प्राचीन भित्तिचित्र हैं। इसके अंदर सुरंग, कारावास कक्ष, शयन कक्ष, गुसलखाना और संरक्षित सैन्य प्रतिष्ठान हैं। साथ ही झील और आसपास के आल्प्स पर्वतमाला के मनोहर दृश्य हैं। यह कैसल स्विट्जरलैंड का सबसे खूबसूरत किला माना जाता है और घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है।
फ्रेडी मर्करी की प्रतिमा मोन्त्रो के सबसे अधिक फोटो खींचे जाने वाले स्थलों में से एक है। १९९६ में फ्रेडरिक फ्रेडी मर्करी की ब्रोंज की ३ मीटर की एक प्रतिमा मार्केट स्क्वायर मेट्रो में लगाई गई, जो फ्रेडी मर्करी का आखिरी स्थान रहा। झील के किनारे मार्केट स्क्वायर पर स्थित यह प्रतिमा क्वीन बैंड के दिग्गज गायक को श्रद्धांजलि अर्पित करती है और जिनेवा झील का शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है।
फ्रेडी मर्करी का जन्म ५ सितंबर १९४६ को हुआ था और इन्होंने १९७० में ब्रायन और रोजर टेलर के साथ बैंड क्वीन का गठन किया था। ठअगर आपको मन की शांति चाहिए, तो आपको मोन्त्रो आना चाहिए।ठ ये शब्द फ्रेडरिक मर्करी ने अपनी दोस्त मॉन्टसेराट के बाले से कहा था, जिनके साथ उन्होंने ८० के दशक के अंत में प्रसिद्ध गीत ठबार्सिलोनाठ रिकॉर्ड किया था। यह गीत, जो ओपेरा के प्रति मर्करी के प्रेम को दर्शाता है, १९९२ में कैटलन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक राष्ट्रगान बन गया।
१९८७ से फ्रेडरिक मर्करी धीरे-धीरे क्षेत्र से इतना जुड़ गए कि अंततः उन्होंने अपना जीवन अपने मुख्य लंदन निवास गार्डन लॉज और मोन्त्रो के बीच बाँटने का फैसला किया। अपने नए निवास से झील और पहाड़ों को निहारते हुए उन्हें ठए विंटर्स टेलठ के बोल लिखने की प्रेरणा मिली। यह गीत मोन्त्रो शहर के प्रति एक श्रद्धांजलि है। यह गीत १९९५ में रिलीज हुए उनके मरणोपरांत एल्बम ठमेड इन हेवनठ में शामिल है।
इससे भी पढ़े :- यूके की धरती पर गाया.. सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानीhttps://sahityanama.com/amrit-mahotsav-in-scotland-indian-diaspora-experience
सूर्यास्त के समय यहाँ आना सबसे अच्छा लगता है। सूर्यास्त इस स्थान को सांस्कृतिक और दार्शनिक दोनों दृष्टि से बेहद आकर्षक बनाता है। क्वीन स्टूडियो एक्सपीरियंस मोन्त्रो के सबसे लोकप्रिय सांस्कृतिक आकर्षणों में से एक है। मोन्त्रो कैसीनो के अंदर स्थित यह इंटरएक्टिव संग्रहालय मशहूर बैंड क्वीन को समर्पित है, जिसमें शहर के लिए कई एल्बम रिकॉर्ड किए गए थे।
जैज़ महोत्सव दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोह में से एक है। हर गर्मी में पर्यटकों के मोन्त्रो आने का एक प्रमुख कारण है। तो सप्ताह तक चलने वाला यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकारों और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को आकर्षित करता है। शहर भर के प्रतिष्ठित स्थान पर संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे एक जीवंत वातावरण बन जाता है।
इस साल का जैज़ महोत्सव ३ से १८ जुलाई २०२६ में मोन्त्रो अपने ६०वें संस्करण का आयोजन एक बिल्कुल नए सम्मेलन केंद्र में करेगा। २ साल के अंतराल के बाद दर्शक एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित स्थलों स्ट्राविंस्की ऑडिटोरियम और जैज़ लैब में दिग्गज प्रतिभाओं को गाता हुआ सुन पाएँगे।
आपकी स्विट्जरलैंड यात्रा मोन्त्रो में आए बिना अधूरी ही रहेगी, क्योंकि प्रकृति का जो सौंदर्य यहाँ है, वह आपको दुनिया के किसी भी कोने में मिलना शायद असंभव है। तो सोच क्या रहे हैं, बनाइए स्विट्जरलैंड यात्रा का कार्यक्रम।
फ्रेडरिक मर्करी की प्रतिमा, जिनेवा झील और पर्वत श्रृंखला
झील के किनारे फूल-पौधे
रचना दीक्षित
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0