वह नहीं लौट सकीं

'वह नहीं लौट सकीं!' एक मार्मिक और हृदयविदारक कहानी है, जो दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और विवाह के बाद बेटियों के जीवन की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। कविता की शादी को अभी केवल छह महीने ही हुए थे कि एक सुबह उसके माता-पिता को अस्पताल से फोन आता है। बेटी के जलने की खबर सुनकर रामस्वरूप और सुनीता के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अस्पताल में कविता की दर्दनाक हालत और उसके अंतिम शब्द माता-पिता को जीवनभर का असहनीय दुख दे जाते हैं। यह कहानी समाज से सवाल करती है कि आखिर कब बेटियाँ ससुराल में सुरक्षित जीवन जी सकेंगी?

Nov 19, 2026 - 12:31
 0  0
वह नहीं लौट सकीं
vivah-ke-baad-beti-ki-antim-vidai

प्रातः होते ही रामस्वरूप के फोन की घंटी खनखना उठी। फोन की घंटी की ध्वनि सुनकर रामस्वरूप की नींद खुल गई। उन्होंने बड़े लापरवाही से फोन उठाया।
ठहलो - हलो, आप कौन बोल रहे हैं?
दूसरी ओर आवाज आई, ठआप रामस्वरूप जी बोल रहे हैं क्या?
ठहाँ, मैं रामस्वरूप बोल रहा हूँ, आप कौन?
दूसरी ओर से जवाब आया, ठअस्पताल से बोल रहा हूँ। आपकी बेटी कविता अस्पताल में भर्ती है।
ठअरे! क्या हो गया कविता को? कल शाम को कविता से बातचीत हुई थी।ठ रामस्वरूप ने घबराए हुए स्वर में बोले।
उधर से जवाब आया, ठकविता को रात के लगभग तीन बजे भर्ती किया गया। वह बर्न यूनिट में मिलेगी। आप शीघ्र आ जाइए।
रामस्वरूप की आँखों के सामने अंधेरा छा गया, लेकिन अपने आप को सँभालते हुए पत्नी सुनीता को बुलाया, ठचलो, अभी अस्पताल चलना है। कविता अस्पताल में भर्ती है।
सुनीता ने पूछा, ठक्या हुआ कविता को?
रामस्वरूप धैर्य से बोले, ठअस्पताल से फोन आया था। कविता जल गई है।


सुनीता काँपते हुए स्वर में बोली, ठकविता कैसे जल गई? कुछ समझ में नहीं आ रहा है। हाय! मेरी बेटी को क्या हो गया है।
दोनों अस्त-व्यस्त अवस्था में दुपहिया वाहन लेकर अस्पताल की ओर चल पड़े।
अस्पताल में पहुँचते ही उनसे कविता के ससुर से अचानक मुलाकात हो गई। रामस्वरूप को देखकर उनका चेहरा गहन अवसाद से घिर गया। वे रामस्वरूप का सामना नहीं करना चाहते थे। वे कविता के जल जाने का समाचार ऐसे दे रहे थे, जैसे कविता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया हो।
दोनों ने कविता के ससुर को तिरस्कृत भाव से देखते हुए गहन आशंका के साथ आगे बढ़ गए। छह महीने पहले ही तो कविता का विवाह हुआ था। आखिर कविता ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? अथवा खूनी भेड़ियों ने दहेज के प्रलोभन में उसे अग्नि में आहुति दे दिया हो।
सुनीता की आँखों से आँसू की धारा बह रही थी। वह रह-रहकर उसकी सिसकियाँ तेज होती जा रही थी। रामस्वरूप और सुनीता बर्न यूनिट के आपात कक्ष की ओर बढ़ते जा रहे थे।
तभी एक नर्स बर्न यूनिट के आपात कक्ष से निकली। नर्स उन दोनों के चेहरे के हावभाव देखकर समझ गई कि ये कविता के माता-पिता हैं। नर्स ने सहानुभूति भरे शब्दों में कहा, ठक्या आप लोग कविता के माता-पिता हैं?
रामस्वरूप सिसकते स्वर में बोले, ठहाँ, सिस्टर, कविता मेरी बेटी है। कैसी है मेरी बेटी?
नर्स ने समझाया, ठहम लोग तो कोशिश ही कर सकते हैं, आगे ईश्वर की मर्जी है।
जब कविता के माता-पिता अस्पताल के बर्न यूनिट के कक्ष में प्रवेश कर रहे थे, उस समय उनकी धड़कन तेज होती जा रही थी। वे उस कक्ष पहुँच गए, जहाँ कविता अपने जीवन के अंतिम श्वास ले रही थी।
कविता की यह दशा देखकर रामस्वरूप और सुनीता की आँखों से आँसू की धारा फूट पड़ी। वे अपने जीवन के सबसे कठिन समय से गुजर रहे थे। कविता की कंचन-सी काया आग में जलकर ऐसी लग रही थी, मानो बैंगन को आग में पकाया गया हो। उसका चेहरा विकृत हो गया था। सौंदर्ययुक्त तन जलकर खौफनाक हो गया था। वह बहुत विकृत हो गई थी।
उस अभागिन कविता के माँ-बाप उससे बातें करना चाहते थे। कविता अपने माता-पिता को एकटक देख रही थी। उसके ओठ खुले और धीरे स्वर में बोली, ठमम्मी-पापा।ठ
यही कविता के जीवन के आखिरी शब्द थे। फिर उसके ओठ खुले के खुले ही रह गए। 

इससे ही पढ़े:- वसीयत बनाम नसीहत https://sahityanama.com/vasiyat-mein-naseehat-sanskaron-ki-anmol-virasat   


कविता अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर ससुराल आई थी, आज अग्नि में ही समाहित हो गई। कविता के माता-पिता रोने और मातम मनाने के अतिरिक्त अब और क्या कर सकते थे?
अब तो डॉक्टर और नर्स अपनी औपचारिकता पूरी करने लगे। कुछ देर बाद कविता के पार्थिव शरीर को बाहर लाया गया। वह सफेद चादर में लिपटी थी।
कविता अब लाश बन चुकी थी। उसे अब पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था।
छह महीने पहले उसका विवाह बहुत ही धूमधाम से हुआ था। रामस्वरूप और सुनीता ने भीगी पलकों से कविता को ससुराल के लिए विदाई दी थी, लेकिन अब तो कविता की अंतिम विदाई हो रही थी।
अब यही कहावत चरितार्थ हो रही थी, ठबेटियाँ मायके से डोली जाती हैं और ससुराल में अर्थी निकलती है।ठ
रामस्वरूप कविता के बचपन की स्मृतियों के क्षणों में खो गए। उसके जन्म से लेकर विवाह तक की घटनाएँ उनके सामने घूमने लगीं। जब उसका जन्म हुआ था, छोटी-सी, प्यारी-सी गुड़िया लगती थी। किलकारी लेती, हँसती रहती। रामस्वरूप उसे गोद में लेकर घुमाया करते थे।
धीरे-धीरे कविता बड़ी होने लगी। कविता स्कूल जाने लगी। सुनीता उसे सुबह तैयार किया करती, स्कूल बस का इंतजार करती रहती, फिर उसे स्कूल में बैठाकर घर आती, फिर उसे लेने जाती।
कविता का बर्थडे बनाया जाता।
तभी सुनीता रोते-रोते कहा, ठआपको क्या हो गया है, आप क्या सोच रहे हैं?
रामस्वरूप काँपते हुए बोले, ठअरे! कविता के साथ यह क्या हो गया? वह जली है अथवा जलाई गई है।
तमाम औपचारिकता के बाद कविता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जितने मुँह, उतनी बातें। उसे कफ़न में लपेटकर अर्थी पर रखा गया। चारों ओर कोहराम मचा हुआ था।
यहाँ पर एकत्रित लोग फूलों से श्रद्धांजलि दे रहे थे। उसकी अर्थी उठाई जा रही थी। सुनीता को अर्थी गाड़ी में रखा गया।
अब कविता के शव को चिता पर रखा गया। चिता जल उठी। उस चिता के साथ रामस्वरूप की समस्त कामनाएँ भी जलकर राख हो रही थीं। अब तेजी से चिता जल उठी।
रामस्वरूप की बेटी इस दुनिया से चली गई, लेकिन अभी तो बहुत कुछ होना था। पोस्टमार्टम से सुनिश्चित किया जाना था कि कविता की मौत हत्या अथवा आत्महत्या से हुई। इसे अस्पताल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और न्यायालय से सुनिश्चित किया जाना था।
वह नहीं लौट सकीं!
विवाह के बाद मम्मी-पापा के घर में...

शिवमंगल सिंह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0