राम सत्य है सदा से उनका न कोई सानी है

आज सनातनी  एक हुए तो  राममय हुआ संसार| हर जन-जन,कण -कण में छाई है खुशियां अपार|

Mar 12, 2024 - 12:10
 0  4
राम सत्य है सदा से उनका न कोई सानी है
Ram has always been true

वर्षों  की  तपस्या  का आज  मिला है पावन फल|
सत्य की होती है जीत बाकी सब निरर्थक निष्फल| 

आज सनातनी  एक हुए तो  राममय हुआ संसार|
हर जन-जन,कण -कण में छाई है खुशियां अपार|

कार सेवकों के रुधिर से सना  सरयू का पानी था|
उनको भूल न जाना जिसका ना कोई सानी था||

उनके ही बलिदानों का अब मिला सुखद परिणाम| 
जय श्री राम के नारो से गूँज  रहा अयोध्या धाम|| 

जब तंबू में थे भगवान राम तब खड़े सब थे मौन |
आज सवाल पूछने वाले तुम बताओ होते हो कौन||

राम से ही होता आरंभ श्री राम से ही होता है अंत|
क्या करें उनकी बखान उनकी महिमा है अनंत||

सोहर या विवाह के गीत सब में होता राम का नाम
उनके नाम के बिना सफल नहीं होता कोई काम|

जय श्री राम जय श्री राम अब बोलो सब अनवरत| 
राम को खुद में रमाओ ये प्रयास करते रहना सतत||

सविता सिंह मीरा 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow